मामूली विवाद होने पर जेल आरक्षक पर कार सवार ने पिस्टल तान किया फायर | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​

मामूली विवाद होने पर जेल आरक्षक पर कार सवार ने पिस्टल तान किया फायर | New India Timesजेल आरक्षक जयप्रकाश तिवारी अपने मित्र के साथ बाइक से जीडीए आफिस के सामने से गुजर रहे थे कि तभी होंडा सिटी कार से टक्कर होने पर कार में बैठे लोगों ने तिवारी के साथ गाली गलौज कर पिस्टल निकालकर फायर कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक़ जयप्रकाश तिवारी जेल पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वह शाम के वक्त अपने मित्र पंकज अग्रवाल के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहे थे तभी खेडापति के पास जीडीए कार्यालय के सामने से गुजरी रही होंडा सिटी कार से उनकी मामूली भिडंत हो गई। जिस पर कार सवारों ने तिवारी को अभद्र गालीयां दी व पिस्टल निकालकर फायर किया। जिसकी शिकायत लेकर जयप्रकाश पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई । वहीं पुलिस अधिकारी का कहना कि कार के नंबर की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article