अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गाँधी जी द्वारा महोबा में आयोजित महारैली में भाग लेने के लिए उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया के नेतृत्व में 50 चार पहिया वाहनों के साथ करीब 300 कार्यकर्ताओं का काफिला प्रातः 7.00 बजे से रवाना हुआ। इस दौरान पिछले कई दिनों से चल रहे ’’नारी शक्ति नमन’’ कार्यक्रम की प्रेरणा से महिलाओं ने भी उत्साह के साथ अपनी भागेदारी दर्ज कराई। परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प का उद्घोष करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती नीता अग्रवाल, चौधरी माबूद, अजय तिवारी, अखिलेश गुरूदेव, ब्रजेन्द्र तिवारी, भारतेन्दु तिवारी, आकाश गौतम, शबनम गौतम, अंशु बुधौलिया, सुनीत भार्गव, दिलीप यादव, मुकेश पुरोहित, जितेन्द्र सोनी, सत्यपाल, अनुष्ठा राजपूत, शशि प्रजापति, अनुराग सिंह, मोहित प्रजापति, शरद श्रीवास्तव, बॉबी अहिरवार, दीक्षा अहिरवार, राजकुमार आजाद, बृजेश कुमार सेन, लकी यादव, परमेश्वर दास, किशन अहिरवार, परमेश्वर दास, पुष्पेन्द्र बाल्मीकि, विपिन यादव, मुकेश पुरोहित, सक्षम पुरोहित, सौरभ पुरोहित, सोनू अहिरवार, गगन भार्गव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता महोबा के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व प्रातः काल व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष युथुप सर्राफ एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर नलवंशी ने अनुशासन के साथ रैली को रवाना करने में सहयोग प्रदान किया।
