मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी में जान गवां चुके लोगों के परिजनों को राहत पहुँचाने के लिए अभी केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार पूरे देश को गुमराह कर मुआवजा तक तय नही कर पाई और छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के विशेष प्रयास से अनूठे कार्य करने में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके विधायक सुनील उईके ने अपनी विधान सभा के 10 पीड़ित परिवारों को नागपुर के गिव इंडिया एन्ड सहयाद्रि फाउंडेशन के सौजन्य से 30 – 30 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। इन परिवारों ने कोरोना से अपने परिजनों को खोया है। चेक वितरित किये जाने के समय उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए विधायक सुनील उईके ने कहा कि कोरोना महामारी में हमने अपने जिन परिजनों को खोया है उनकी कमी को कोई भी बड़ी से बड़ी सहायता पूरी नही कर सकती। मैने चुनाव लड़ते वक्त अपनी विधानसभा की जनता से कहा था अगर मैं चुनाव जीता तो क्षेत्र में विकास तो कराऊंगा ही आपका भाई एवं बेटा बनकर आपके हर सुख एवं दुख में भी पूरी ताकत के साथ खड़ा रहुँगा। आज जो हम यह सहायता राशि बाँट रहे है यह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के विशेष प्रयास से नागपुर के गिव इंडिया एन्ड सहयाद्रि फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। विधान सभा क्षेत्र में जिन लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई थी और उनमें से जिन लोगों की आर टी पी सी आर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी उन्हें ही यह सहायता उपलब्ध कराई गई है। शासन एवं प्रशासन ने षड्यंत्र कर अगर कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को छुपाया नही होता तो क्षेत्र के कई और परिवारों को यह सहायता राशि मिली होती। मै पूरी विधान सभा की जनता की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ एवं नागपुर की गिव इंडिया एन्ड सहयाद्रि फाउंडेशन का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने छिंदवाड़ा जिले ही नही बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ जुन्नारदेव विधानसभा में ही यह सहायता राशि उपलब्ध कराई है। जब विधायक श्री उइके ने अपने उद्बोधन में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कोरोना महामारी मे अपने पिता को भी खोने जिक्र करते हुए बीमारी की भयावहता पर प्रकाश डाला तो पीड़ित परिजनों, उपस्थित पार्टीजनों , विधायक एवं पत्रकारगणों की आंखों से आँशु छलक पड़े। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टीजनों ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ, गिव इंडिया एन्ड सहयाद्रि फाउंडेशन एवं विधायक सुनील उईके को धन्यवाद देते हुए आभार भी व्यक्त किया है। विधायक श्री उइके ने विधायक स्वेच्छानुदान मद से जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की 9 भजन मंडलियों को वाद्य यंत्रों के लिए भी 5 – 5 हजार रुपये के चेक भी प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में विधायक सुनील उइके के साथ अनुसूचित जाती आयोग के सदस्य गुरु चरण खरे, अमरदीप राय, घनश्याम तिवारी, पुष्पा साहू, प्रदीप शर्मा, नीटू गांधी, आर के बैग, रमेश साहू, प्रेमशा भलावी, उपेंद्र शर्मा, अरुण साहू, जीतेन्द्र अग्रवाल, घनश्याम बरखाने, अनंत बेनर्जी, राजा विश्वकर्मा, राजेश नागले, सोनू डेहरिया, कृष्णा दुबे, विवेक शर्मा एवं पिंटू यदुवंशी सहित पीड़ित परिजन एवं भजन मंडली के सदस्य उपस्थित थे।

