भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर गंदे पानी से सब्ज़ी धोने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर गंदे पानी से सब्ज़ी धोने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज | New India Times

राजधानी भोपाल का सोशल मीडिया पर गंदे पानी से सब्ज़ी धोने का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिस को संज्ञान में लेते हुऐ कलेक्टर भोपाल ने खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है इसके साथ ही एसडीएम को संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध 151 में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवेदन देकर हनुमान गंज थाने में धारा 269 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर गंदे पानी से सब्ज़ी धोने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज | New India Times

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने इस संबंध में बताया कि गंदे पानी से सब्जी धोना एक घिनौना कृत्य है, इस प्रकार की कार्रवाई से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी है कि इस प्रकार के कृत्य को रोका जाए और ऐसे लोगों के विरुद्ध रासुका की करवाई भी की जायेगी।
इस संबंध में सभी एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की घटना होने पर तुरंत वैधानिक कार्यवाही की जाये। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं अन्य किसी माध्यम से जानकारी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी श्री भोजराज धाकड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर गंदे पानी से सब्जी धोने का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई किंतु उक्त व्यक्ति के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होना पाया गया। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित हनुमान गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दिया गया जिस पर उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.