मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा बस स्टैंड से नगर निरीक्षक बृजेश मिश्रा चौकी प्रभारी शरद मालवीय द्वारा सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद बिना देरी किए आरोपी मनोज चौरसिया उर्फ मुन्नू अंबाड़ा बस स्टैंड से ₹10270 सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया. पुलिस की इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप सा मच गया.
जिला पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देश पर एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, अंबाड़ा चौकी प्रभारी शरद मालवीय, आरक्षक नितेश द्वारा आरोपी की धरपकड़ की गई. पुलिस प्रशासन की लगातार दूसरे दिन जारी रहे सटोरियों की धरपकड़ से सटोरियों में दहशत से फैल गई है. पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम लगातार जारी है।
