नेशनल वोलेंट्री ब्लड डोनेशन डे के उपलक्ष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी भोपाल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का किया गया आयोजन | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नेशनल वोलेंट्री ब्लड डोनेशन डे के उपलक्ष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी भोपाल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का किया गया आयोजन | New India Times

नेशनल वोलेंट्री ब्लड डोनेशन डे के उपलक्ष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी भोपाल में यह दिवस डोनर्स के साथ सहूलियत के साथ मनाया गया। कोरोना वायरस (covid 19) महामारी के इस दौर में घर पर रहना ही एक समझदारी है लेकिन फिर भी भोपाल शहर के जागरूक नागरिक जरूरतमंदों को रक्त देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी भोपाल में रक्त का जमाव (Stock) हमेशा ही रहता है लेकिन फिर भी रेड क्रॉस के कहने मात्र से ही उनका रक्त उनके यहां से ले लिया जाता है और जरूरतमंदों के लिए दे दिया जाता है। उन सबका सहयोग प्रसंशनीय है। आज नेशनल वोलेंट्री ब्लड डोनेशन डे के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक में 40 व्यक्तियों ने रक्त दान किया और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जिसमें सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण ध्यान रखा गया। इसमेंं रेडक्रॉस ब्लड के सभी पदाधिकारि मौजूद रहे. ब्लड बैंक डायरेक्टर डॉ ओ.पी श्रीवास्तव और ब्लड बैंक सुपरवाइजर विजय शाह, ‘रोहित मिश्रा, टैक्नीशियन -धर्मेंद्र सिंह, हर्षित मिश्रा, विशाल चौहान, दीपशिखा, श्रीमाली, रेखा पटेल, साधना पटेल, सुनीता नामदेव, ‘रविन्द्र नामदेव आदि लोग मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.