सुलेमान फारूक़ी राजस्थान कांग्रेस सेवादल आपदा प्रबंधन सेवा समिति के प्रदेश सदस्य नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सुलेमान फारूक़ी राजस्थान कांग्रेस सेवादल आपदा प्रबंधन सेवा समिति के प्रदेश सदस्य नियुक्त | New India Times

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की अभिषंशा पर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने सुलेमान फारूकी को संगठन के प्रति गहरी रूचि व सक्रियता को देखते हुए उनको राजस्थान कांग्रेस सेवादल आपदा प्रबंधन सेवा समिति का प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है. इस मौके पर सेवादल की धौलपुर जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने सुलेमान फारुकी की कार्यक्षमता की तारीफ की और विश्वास व्यक्त किया की सुलेमान फारुकी कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. इस मौके पर सुलेमान फारुकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व राज्यमंत्री अब्दुल सगीर खान, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, पूर्व सभापति नगर परिषद धौलपुर कमल कंसाना, सभापति प्रतिनिधि नगर परिषद धौलपुर निशांत सिंह चौधरी आदि का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को अपनी पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इस मौके पर मुन्ना खान अब्बासी अध्यक्ष जिला अध्यक्ष वक्फ बोर्ड कमेटी धौलपुर, आफताब अहमद पूर्व नगर अध्यक्ष, श्यामू पंडित, आजाद मिर्जा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछला वर्ग संगठन राजस्थान, आमिल खान, राशिद खान, अर्जुन मावई, आजाद उस्मानी पार्षद, उमर फारूक उस्मानी, फरहत खान, मुकेश परमार, दाऊ दयाल, कुमारसेन लोधा एवं अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.