प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न. समाज के सबसे कमजोर लोगों को सबसे पहले सहायता उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है: सांसद गुमानसिंह डामोर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न. समाज के सबसे कमजोर लोगों को सबसे पहले सहायता उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है: सांसद गुमानसिंह डामोर | New India Times

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन (सिलेण्डर भरा हुआ, रेग्यूलेटर एवं चूल्हा) वितरण का कार्यक्रम जिला पंचायत के नवीन सभा गृह में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर 24 संसदीय क्षेत्र, रतलाम उपस्थित थे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मुकुल त्यागी, मण्डल अध्यक्ष श्री अंकुर जी पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा पदाधिकारी श्री भुपेश सिंगोड़, श्री अजय डामोर, मण्डल अध्यक्ष श्री सुरभान गुंडिया, भाजपा उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र यादव, भाजपा पदाधिकारी श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर पिटोल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री दौलत भावसार, पार्षद श्री जुवानसिंह गुंडिया की गरिमामय उपस्थिति मंच पर थी।

मुख्य अतिथि द्वारा उज्जवला गैस कनेक्शन मंच से प्रदान किए गए। जिसमें श्रीमती नमीता डामोर, श्रीमती रूखसाना शेख, श्रीमती दितु डामोर, श्रीमती निधि एंगार, श्रीमती आशा सावरिया, श्रीमती अंजली खान, श्रीमती रमीला चौहान, श्रीमती तमन्ना शेख, श्रीमती राधा चौहान, श्रीमती रामवती माहोर, श्रीमती अंजना मचार, श्रीमती सविता हटिला थे।
इस आयोजन में अपना उद्बोधन देते हुए सांसद श्री गुमानसिंह डामोर द्वारा कहा गया कि जिन लोगों को उज्जवला गैस कनेक्शन मिल रहे हैं उनको में बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार दोनों मिलकर समाज के सबसे कमजोर लोगों को सबसे पहले सहायता उपलब्ध करवा रही है। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। जब तक हम गरीबी के कलंक को समाप्त नहीं कर देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह प्रशासक जिला थोक उपभोक्ता श्री अशोक जैन, प्रबंधक जिला थोक उपभोक्ता भण्डार श्री लोकेन्द्र सिह राठौर, कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटिल, गैस प्रभारी श्री मनीष ठाकुर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आभार श्री आशिष पाठक सेल्स आफिसर के द्वारा व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article