वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बुधवार को नोडल अधिकारी रंजन कुमार तहसील गोला, विकासखंड के ग्राम लंदनपुर ग्रंट में पीएम आवास योजना (ग्रा) व मनरेगा कन्वर्जेंस से विकसित बाबा गोकरणनाथ आवासीय कॉलोनी पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल सिंह ने बताया कि 26 भूमिहीन परिवारों को पट्टे की जमीन देकर विकसित की गई एकीकृत आवासीय कॉलोनी की जानकारी दी। इन सभी लाभार्थियों को 10 शासकीय विभागों की 30 योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया गया।
नोडल अधिकारी ने लाभार्थी सुशीला देवी से बातचीत कर मिलने वाली योजनाओं की पड़ताल की। नोडल अधिकारी ने पूछा कि यहां आने से पहले वह कहां और कैसे अपना जीवन यापन करती थी। लाभार्थी सुशीला ने बताया कि अपना पक्का मकान होगा। यह उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। लाभार्थी के पुत्र अरुण कुमार व पुत्री बाटू से उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कॉलोनी में आवासित लाभार्थियों के बच्चों को निकटवर्ती विद्यालयों में प्रवेश दिलवाया जाए। वही आवश्यकतानुसार उनके रिफ्रेशर कोर्स भी करवाए जाएं। उन्होंने लाभार्थी रामसागर, सरला देवी एवं प्रेम प्रकाश से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि इस आवासीय कॉलोनी में एक कम्युनिटी हाल भी बनवाया जाए, जिसमें पृथक से टीवी की व्यवस्था हो। इस दौरान सरला देवी ने सीएम व पीएम को धन्यवाद करने वाला गीत सुनाया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल सिंह, एसडीएम अखिलेश यादव, डीपीआरओ सोम्यशील सिंह, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
