रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर सहारा शिवगंगा प्रशिक्षण केंद्र पर पत्रकार रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज राका की माता श्री के प्रभु मिलन स्वर्गीय सरस्वती बाई राका की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन के साथ यादगार लकी ड्रा, चौक स्कैच पेटिंग व पर्यावरण सहेजने के लिए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पौधारोपन अभियान चलाया गया इस अभियान में 1111 पौधे नगर में टी गार्ड के साथ लगाये गये, इसी तरह पौधारोपण कार्य संपन्न हुआ.

समापन अवसर पर भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हनुमान धाम पीपल खूंटा के महंत श्री दयाराम दास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए. समाजसेवी श्री विनोद बाफना, रोटरी क्लब के चेयरमैन भरत मिस्त्री, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री मोहन पुरुषोत्तम प्रजापति, शिवगंगा के श्री शंकर लाल, रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष श्री निलेश भानपुरिया, लोकरंग से आशीष पांडे जिन्होंने अपनी आर्ट कला से अखंड भारत ओर भगवान श्री राम का चित्र ब्लैक बोर्ड पर उकेर कर अपनी कला का प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम में समाजसेवी उद्योगपति श्री जयंत सिंगल ने चतुर विद मंत्र से कार्यक्रम को शुरू किया.
धार्मिक और देशभक्ति गीतों बारीश की फुहारों के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का सफल संचालन शिवानी राका ने किया.

कार्यक्रम में नगर के पत्रकार श्री विमल जैन, सलीम शेरानी, प्रकाश भंडारी, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, मनीष गिरधाणी, फारुख शेरानी, जियाउल हक कादरी, पंकज बडोला, निशार पठान, अभय जैन, दशरथ सिंह कट्टा, भूपेंद्र बरमंडलिया, आदी पत्रकार समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. आभार रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल नायक ने माना.
