मुझे सुकून मिलता है जब भी किसी अनजान को खून मिलता है... | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

मुझे सुकून मिलता है जब भी किसी अनजान को खून मिलता है... | New India Times

कोरोना महामारी के समय जब किसी का भी कोई फोन आया तो की रेमडेशिविर से लेकर खुन, आक्सीजन, दवा, गोली से लेकर हर तरह की मदद अदभुत फाउन्डेशन के सभी मेम्बर रात को सोने से पहले हर फोन में आये जरूरतमन्दों के मैसेज देख कर बात कर के जब तक उन की मदद ना हो तब तक नहीं सोते.

अदभुत फाउंडेशन ने आज उन सभी कोरोना यौद्धाओं जिन्होंने मदद की उन सब का सम्मान समारोह द्वारका गार्डन अन्नपूर्णा रोड पर आयोजित किया. जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. प्रशांत चौबे, कारगिल वार के हीरो रिटायर्ड कर्नल विरेंद्र मिश्र, समाज सेवी जया श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिसमें कोरोना योद्धाओं का सम्मान के साथ ही समाज में चल रही बुराई, घरेलू यौन शोषण पर आधिरत एक नाट्य का मंचन भी टीम अनवरत के कलाकरों द्वारा किया गया जिसका निर्देशन नितेश उपाध्याय द्वारा किया गया था।

यहाँ आये सभी लोगों ने इस नाटक की प्रशंसा की. कार्यक्रम का संचालन परिधी राठौर ने किया, अध्यक्षता सिद्धार्थ शर्मा ने की, हेमन्त प्रजापत, पौरुष मिश्रा, सिद्धी माथुर, आशिष मौर्य, अवनी प्रजापत एवं निशा सिंह सितारे, सलीम शेख ने आये सभी अतिथियों का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article