कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन | New India Times

भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाउ ठाकरे की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यालय में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि श्री ठाकरे ने पार्टी और समाज की सच्ची सेवा की। उनके आदर्शों पर ही आज हजारी पार्टी चल रही है। प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता को उनके बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। वहीं प्रदेश कार्यालय में हुए जन्मशताब्दी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन, भाजपा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान, प्रोफेसर इमाद उद्दीन, बलराज नावानी, रवि गावड़े, आनंद पाटीदार, विवेक श्रीमाली, प्रगतिताई सिरपुरकर सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article