रविशंकर प्रसाद ने दसवीं एवं बारहवीं में उतीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

रविशंकर प्रसाद ने दसवीं एवं बारहवीं में उतीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित | New India Times

पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरार विधान सभा के राजेश्वर उत्सव हॉल, हनुमान नगर में भाजपा पटना महानगर द्वारा दसवीं एव बारहवीं में उतीर्ण मेधावी छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी मेधावी छात्राओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बेटियों के सम्मान के लिए अनेकों कदम उठाये गए हैं – जैसे सुकन्या समृधि योजना हो, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना में महिलाओं का खाता खोलना हो अथवा वायूसेना के लड़ाकू जहाजों को उड़ाना हो अथवा मंत्री परिषद में उन्हें स्थान देकर शामिल करना यह मोदी सरकार के ही दृढ़ निश्चय समाज के प्रति सभी क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

रविशंकर प्रसाद ने दसवीं एवं बारहवीं में उतीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित | New India Times

“बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे” यह पंक्ति को याद करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि समाज के लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। आज बेटियाँ समाज के लिए आर्थिक, राजनैतिक, खेलजगत आदि सभी क्षेत्रों में अपना बेहतर प्रदर्शन देकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है साथ ही फाइटर प्लेन उड़ा कर सीमा की सुरक्षा के लिए भी हमारी बेटियां हाथों में आधुनिक हथियार थामे दुश्मनों पर नकेल कस रही हैं।

कार्यक्रम में बिहार सरकार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, कुम्हरार विधान सभा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना महानगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, बिहार प्रदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका रीता शर्मा, अर्चना ठाकुर, विनय केसरी, माधुरी, रोशन, नीतू कुमारी, ममता कुमारी, सिंधु, पूनम किशोर, सुमन सहित क़ई लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article