बहु विषयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रोजगार परक: डॉ अवनीश मिश्रा | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बहु विषयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रोजगार परक: डॉ अवनीश मिश्रा | New India Times

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला प्रथम राज्य बना, महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के आतिथ्य में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वैचारिक विमर्श का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से नवीन शिक्षा नीति के क्रियान्वयन का शुभारंभ किया.

बहु विषयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रोजगार परक: डॉ अवनीश मिश्रा | New India Times

यह कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया गया जिसमें देवरी के बी के पी कॉलेज से डॉ अवनीश मिश्रा ने सहभागिता की एवं बाद में चर्चा के दौरान बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार कौशल स्वाभिमान एवं संस्कार प्रदान करने वाली बहु विषयक शिक्षा नीति है जिसके बारे में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है की शिक्षा यदि आजीविका प्रदान करने का सामर्थ्य पैदा ना कर सके तो वह अधूरी है इसीलिए अब नई शिक्षा पद्धति के माध्यम से पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है जो रोजगार मूलक होगा डॉ अवनीश मिश्रा ने यह भी बताया कि नई शिक्षा पद्धति के साथ अब चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है जो प्रमाण पत्र डिप्लोमा या उपाधि आधारित होगा देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला मध्य प्रदेश प्रथम राज्य बना इस हेतु मध्य प्रदेश के निवासियों को बधाई भी प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article