आयुर्वेद के निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आयुर्वेद के निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं: डीएम | New India Times

धौलपुर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रोटरी क्लब धौलपुर सिटी द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में श्याम कॉम्पलेक्स नगर परिषद रोड़ धौलपुर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि हर पद्धति में अपनी विशेषताएं होती हैं। जीवन को प्राकृतिक रूप से जीने में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। शरीर का स्वस्थ्य होना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आचार-विचार में प्राकृतिक स्वरूप को अपनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.