मेघनगर के हर चैराहे पर बनाया पाकिस्तान का झंडा, लिखा पाकिस्तान मुर्दाबाद | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के हर चैराहे पर बनाया पाकिस्तान का झंडा, लिखा पाकिस्तान मुर्दाबाद | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में बुधवार को जिले के शहर में सकल हिन्दु समाज के बैनर तले दर्जनों युवाओं ने पाकिस्तान समर्थकों का विरोध करते हुये ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। 

मेघनगर सांई चैराहे, झाबुआ रोड़ झाबुआ चैराहा, रंभापुर रोड़ स्थित रेलवे ओवर ब्रिज सहित शहर के प्रमुख चैराहों पर पाकिस्तान का ध्वज पेंट किया और उसके ऊपर मुर्दाबाद लिख कर चप्पल-जुते पहन कर खड़े रहे साथ ही नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

सकल हिन्दु समाज की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ आस पास के ग्रामीण अंचल के कुछ हिन्दुवादी नेता भी मौजूद रहे।

हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं ने दशहरा मैदान से जुलूस निकाला और थाने पर एसडीएम और थाना अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

विरोध को देखते हुये टीआई कैलाश रावत में थाने का संपूर्ण बल व्यवस्था में तैनात किया था ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो सके। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article