चोरी के शक के आधार पर बीजेपी सभासद ने जिला अस्पताल में मरीज को पीटा | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​चोरी के शक के आधार पर बीजेपी सभासद ने जिला अस्पताल में मरीज को पीटा | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह निवासी एक युवक आज जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखलाने आया था। जहां कुछ लोगों ने उसको चोर बताया जबकि उस युवक के पास से कोई भी चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ फिर भी भाजपा सभासद धनकुट्टी पूरा मनोज मिश्रा उर्फ़ मनोज मिर्ची ने उस निर्दोष युवक की अस्पताल के रूम नम्बर 22 के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी। ​चोरी के शक के आधार पर बीजेपी सभासद ने जिला अस्पताल में मरीज को पीटा | New India Timesजब ज्यादा बवाल देख कर लोगों ने पुलिस को सुचना दी तब जाकर उस निर्दोष युवक की जान बची। लोगों का कहना है कि भाजपा सभासद के इस कृत्य ने योगी सरकार पर एक दाग लगाने का काम किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article