दमुआ दीनदयाल चौक पर स्वर्गीय सुनील मालवीय की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ दीनदयाल चौक पर स्वर्गीय सुनील मालवीय की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन | New India Times

दमुआ दीनदयाल चौक पर स्वर्गीय सुनील मालवीय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज शुक्रवार शाम 4:00 बजे से किया गया जिसमें सर्वधर्म सर्वदल के गणमान्य नागरिकों ने उनकी स्मृतियों को याद किया. उनके मृदुभाषी सेवाभावी संघर्सशीलता एवं कुशल राजनीतिक जीवन सदैव ही प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण उपरांत 2 मिनट का मौन धारण किया गया जिसमें उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहड़, चौरई के पूर्व विधायक रमेश दुबे, परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया राम रघुवंशी, राजू परमार, पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, पूर्व विधायक हरिशंकर उईके, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पाल, यशवंत पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद निरापुरे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू सोलंकी, प्रवीण खूंगर, रवि साहू, श्रीमती किरण खातरकर, पत्रकार रमेश राही, गुलाब बरवडे, शिव यादव, मुकेश साहू, रफीक आलम, शरद श्रीवास्तव सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.