रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मध्यप्रदेश में पिछले 4 साल से कोई भी वैकेसी नहीं निकल पाई है। मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश के लाखों नौजवान हताश व निराशा का जीवन जी रहे हैं और दुखत बात है कि आत्महत्या के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों राजगढ़ के युवा ने मध्यप्रदेश शासन के सामने बेरोजगारी की बात रखते हुए आत्महत्या कर ली थी. ऐसी अनेक घटनाएं मध्यप्रदेश में लगातार हो रही हैं। मध्यप्रदेश में शासकीय विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरे जाएं, इस प्रकार की मांगों को लेकर भोपाल में आला अधिकारियों के साथ चर्चा हो सके इसके लिए बेरोजगार युवा भोपाल में गए थे लेकिन वहाँ पर जिस तरीके से पुलिस द्वारा बर्बरता की गई यह बहुत ही निंदनीय है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में सब को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन पुलिस द्वारा बर्बरता की गई उसके लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये तथा सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर अविलंब भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इस प्रकार की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.