मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा स्वामी ग्राम घाना खेड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कीचड़ दलदल होने के कारण पेयजल के लिए ग्राम वासियों द्वारा कीचड़ और दलदल से आवागमन करना पड़ता है. कई बार रात के समय पेयजल के लिए ग्राम वासियों को कीचड़ और दलदल से होकर हैंडपंप पर पानी के लिए जाना पड़ता है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई व्यवस्था नहीं दी जा रही है. मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामवासी नल जल योजना में काफी देरी होने के कारण सुविधा से वंचित हैं. ग्राम वासियों द्वारा इस ओर ध्यान देकर निराकरण करने की मांग की गई है. मांग करने वालों में राजू वट्टी, दिनेश, नवल, त्रिपाई, उमेश, अनीश, मुकेश, सुरेश, दिलीप शामिल हैं।
