डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

एस आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम कंट्रोल के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे अभियान में किलर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार बाइक बरामद किया है।

संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक तिलहर, उप निरीक्षक ललित कुमार, उप निरीक्षक अमित चौहान व एसओजी टीम ने पंडित ढाबा के करीब बरेली मोड़ की ओर रोड के किनारे से अशोक कुमार तथा दूसरे का नाम सचिन गंगवार को रोककर जब तलाशी ली तो इनके पास से 800 या 700 ग्राम अफीम व बाइक बरामद हुई.

संजीव कुमार बाजपेयी एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना तिलहर पुलिस व एसओजी की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 800 या 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग आसपास के किसानों से सस्ते दामों में अफीम खरीद कर ऊंचे दामों में भेजते थे. आज हम लोग ग्राहक तलाश कर रहे थे कि इसी दौरान पकड़े गए. वाजपेयी ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपए की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत अफीम की बताई जा रही है, दोनों लोगों को जेल भेजा जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article