प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में गांधी भवन परिसर में पत्रकारों की हुई एक अहम बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में गांधी भवन परिसर में पत्रकारों की हुई एक अहम बैठक | New India Times

भोपाल के गांधी भवन परिसर में शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में पत्रकारों की एक अहम बैठक हुई। जिस का संचालन बी पी बंसल द्वारा किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए देश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। अधिमान्य पत्रकारों की भांति गैर अधिमान्य पत्रकारों के परिचय पत्र जनसंपर्क संचालनालय से जारी करवाने के लिए मुख्यमंत्री, गृह मंत्री से प्रतिनिधिमंडल के ज़रिए मुलाकात कर अपनी मांग पर बल दिया जाएगा।
संगठन द्वारा प्रस्तावित 19 नवम्बर 2021 राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रादेशिक पत्रकार सम्मलेन एवं सम्मान समारोह के आयोजन पर चर्चा हुई तथा निर्णय लिया गया कि व्यापक स्तर पर पत्रकारों को संगठित किया जाना आवश्यक है।
गैर अधिमान्य पत्रकारों के प्रति प्रदेश सरकार की कुठाराघाती नीति के विरोध पर चर्चा एवं गैर अधिमान्य पत्रकारों का रिकॉर्ड जनसम्पर्क संचालनालय की पंजी में दर्ज कराने की व्यवस्था पर बल दिया गया और निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में गांधी भवन परिसर में पत्रकारों की हुई एक अहम बैठक | New India Times

बैठक में “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” के सदस्यों के अलावा अन्य क्रांतिकारी पत्रकारों का स्वागत किया गया। सभी ने अपने विचार व्यक्त किये तथा संगठित होने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर नवीन पदाधिकारी/सदस्यों का स्वागत, परिचय एवं मनोनयन पत्र वितरण किया गया।

बैठक में पुष्पा चन्देरिया को संगठन की मध्यप्रदेश इकाई में प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीपी बंसल को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृष्णानन्द शास्त्री, श्री पुरोहित सहित याकूब खान, शाहाब मलिक, सत्यजीत सिंह, असलम खान, राजेश पटेल, आसिफ़ खान एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article