मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ीअम्बाड़ा मोहन कॉलरी की मुआरी खदान में आज सुबह जनरल पाली एवं प्रथम पाली में मैगजीन आने जाने वाले मार्ग की मरम्मत करवाने एवं सफाई करवाने को लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की एवं जन जागरण किया एवं सड़क ठीक नहीं करवाने की स्थिति में भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी जिसमें एक स्वर में सभी मजदूरों ने भारत माता की जय के साथ सहयोग करने की बात कही. इस दौरान शाखा अध्यक्ष आशीष यादव, शाखा सचिव महेंद्र सिंह, एरिया टीएससी मेंबर दिनेश चौरसिया, डब्ल्यू आई महेश साहू, राहुल सोनी, भरत यदुवंशी, संतोष पटले, वीरेंद्र यादव, पीएससी सदस्य अमित विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौहान, शंकर साहू, राधेश्याम एवं सभी मजदूर साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
