पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर 5 वें दिन भी हड़ताल रहा जारी | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर 5 वें दिन भी हड़ताल रहा जारी | New India Times

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर आज दिनांक 27/07/2021 को 5 वें दिन भी अपने मांगों के सर्मथन में काम बन्द कलम बन्द हडताल जारी रही। विकास खण्ड तिरला के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी धरना स्थल पर अपस्थित रहे।
उक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे प्रदेश के समस्त जिलो में की जा रही है। इस हडताल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत आने वाले 18 विभाग इसमें शामिल हो रहे हैं।
आन्दोलन के इस क्रम में आज जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया. इसी कडी में दिनांक 28/07/2021 को जिला मुख्यालय धार पर आन्दोलनरत समस्त कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जावेगा और इसी कडी में दिनांक 31/07/2021 को जनपद मुख्यालयों पर कर्मचारियों द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया जावेगा. इन प्रदर्शनों के बावजुद यदि कुभंकरणीय निंद में सौ रही सरकार की नींद नहीं खुली तो यह प्रदर्शन मांगों के पुर्ण होने तक निरंतर जारी रहेगा।
उक्त आन्दोलन में कर्मचारीयो द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है।
आंदोलन में समस्त 18 विभाग के कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.