अंतर्राज्य ठग गिरोह की महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, महिला सरगना की तलाश जारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अंतर्राज्य ठग गिरोह की महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, महिला सरगना की तलाश जारी | New India Times

एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस ने अंतर्राज्य ठग गिरोह की महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर 5 किलो सोने के सिक्के, ढाई किलो का हार, 16 मोबाइल, एक टीवी, एक मोपेड आदि सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की है.

अशोक पाल थाना प्रभारी सदर बाजार पुलिस टीम व रोहित कुमार एसओजी प्रभारी टीम ने रोडवेज बस स्टैंड से कल्लू निवासी आकाश नगर इन्द्रगढ़ी कस्बा डासना थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद, भीम जी भाई राठौर निवासी 66 केवी महला नगर श्रमजीवी नगर थाना सावलापुर जिला जूनागढ़ गुजरात, बबलू निवासी आकाश सावलपुर जिला जुगागढ़ गुजरात, कावी निवासी आकाश नगर इन्द्रगढ़ी कस्बा डासना थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद, नारायण निवासी सूर्य लोक कॉलोनी थाना बादलपुर जनपद गौतम बुधनगर, शांति बेन मोहन भाई राठौर पत्नी मोहन भाई राठौर निवासी 66 केवी महिला नगर थाना सवालपुर जिला जूनागढ़ गुजरात को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की इसके पास से पुलिस ने 5 किलो सोने के सिक्के, ढाई किलो का हार, मोबाइल, टीवी, एक मोपेड बरामद किए गए. गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

प्रवीण कुमार यादव क्षेत्राधिकारी ने मीडिया को बताया कि एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस ने अंतर्राज्य ठगी करने वाले गैंग के महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. यह लोग छोटे छोटे शहर छोटे-छोटे कस्बे में व्यापारियों को ठगा करते थे. पिछले दिनों थाना कलान में इनके द्वारा एक ठगी की गई जिसमें पिछले 1 महीने से इन की निगरानी की जा रही थी. आज बस स्टैंड पर एक व्यापारी के साथ ठगी करने वाले थे तभी एसओजी, सदर बाजार पुलिस ने इन को पकड़ लिया. इनके पास से 5 किलो सोने के सिक्के, ढ़ाई किलो का हार, मोबाइल, टीवी, मोपेड आदि सामान बरामद की गई है. पूछताछ में पता चला है कि गैंग की सरगना महिला है रामनी बेन जो गुजरात की रहने वाली है, इसके अन्य साथी पांच पुरुष एक महिला है जो गुजरात में गाजियाबाद में रहते हैं. यह लोग छोटे-छोटे कस्बों में छोटे छोटे व्यापारियों को चिन्हित करते थे और सोने के सिक्के दिखा कर ठगी करते थे. इनके द्वारा बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं और शाहजहांपुर में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है, अभी पूछताछ जारी है. इनके दो सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.इस गैंग की सरगना रामनी बेन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस टीम को ₹25000 का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.