खीरों में ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों में ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार | New India Times

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य के सपथ ग्रहण कार्यक्रम के मौके पर मुख्यातिथि के रूप में हचन्दपुर विधायक राकेश सिंह का सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया। निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली।

खीरों में ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार | New India Times

विधायक राकेश सिंह, बीडीओ कृष्ण कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम ब्लाक कार्यालय में होने के बाद पहली बैठक करके कोरम पूरा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। भव्यता के साथ शपथग्रहण आयोजित हुआ। ब्लाक प्रमुख और बीडीसी की शपथ ग्रहण कराने के लिए ब्लाक कार्यालय को चुना गया था। इसमें खीरों के ब्लाक प्रमुख और बीडीसी को बीडीओ कृष्ण कुमार खीरों शपथ दिलाई। खीरों विकास खंड कार्यलय पर नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण कराई गई। मंगलवार को 11 बजे से खीरों विकास खंड के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह को बीडीओ कृष्ण कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। इसके पश्चात सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर हचन्दपुर विधायक राकेश सिंह, बीडीओ कृष्ण कुमार, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिवराम सिंह, ज़िला सदस्य बिरजेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह,धुन्नी सिंह,अंशु सिंह, सभी क्षेत्र पंचायत और प्रधान मौजूद रहे। इसी के साथ खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति पूरी फोर्स के साथ मौजूद रहे।

By nit