बकरीद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बकरीद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Times

आजाद नगर और चालीस गांव रोड पुलिस ने ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों में निर्भय होकर त्यौहार मनाने के लिए विश्वास पैदा करने पुलिस ने रूट मार्च किया.

बकरीईद की पूर्व संध्या पर उप विभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर पिंगले के निर्देशन में आजाद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कोकरे और चालीस गांव रोड थाना प्रभारी अधिकारी संदीप पाटील ने पुलिस चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन, 100 फिट रोड, वडजाई रोड, भोला बाजार, तिरंगा चौक, पंताजी टपरी, मौलवीगंज, पारधी पिकेट पुलिस चौकी, गल्ली नंबर 5, रामभाऊ दाढीवाला कुंट, मारुती चौक, चैनीरोड, पाचकंदील से छत्रपती शिवाजी महाराज प्रतिमा तक मार्च किया.

भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये. इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक दिनकर पिंगले ने कहा कि बक़रीद को देखते हुए खास सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस अधीक्षक पंडित के निर्देश पर मंगलवार की शाम ये मार्च निकाला गया है और ये उन लोगों के के लिए कड़ी चेतावनी है जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं.

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नई परम्परा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी और जो भी शांतिभंग अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article