कुंभ करण की नींद सो रही है शिवराज सरकार को जगाने के लिए विधायक आरिफ मसूद ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कुंभ करण की नींद सो रही है शिवराज सरकार को जगाने के लिए विधायक आरिफ मसूद ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times

शिवराज सराकर में महिला अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, इन अपराधों को रोकने के लिए कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में रोशनपुरा चैराहे से एक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ‘‘शिवराज मामा शर्म करो, भांजियों की रक्षा करो’’, ‘‘शिवराज सिंह चैहान मुर्दाबाद’’, ‘‘बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाओ’’ आदि जैसे नारे लगा गऐ।

इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार नाबालिग बच्चियों से बलात्कार और यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. एक ओर जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान स्वयं को मामा कहकर प्रदेश की भांजियों की सुरक्षा का दम भरते हैं वहीं उनकी नाक के नीचे मध्यप्रदेश के कई जिलों में आए दिन बच्चियों से बलात्कार, यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं और बलात्कारी मासूम बच्चियों का बलात्कार कर हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं और शिवराज सरकार कुंभ करण की नींद सो रही है प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल है। प्रदेश के कई जिलों में नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं घटित हुई हैं यह सरकार की क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है. विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि हम कैंडल मार्च निकाल कर मृत बालिकाओं को नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही साथ मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाकर दोषियों पर शीघ्र क़ानूनी कार्यवाही हो जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit