थाना तलैया पुलिस ने नाबालिग लड़के को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार, दो वाहन समेत सवा लाख रुपये- का मशरुका जप्त | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना तलैया पुलिस ने नाबालिग लड़के को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार, दो वाहन समेत सवा लाख रुपये- का मशरुका जप्त | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वाहन चोरी, नकबजनी आदि अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 1.07.2021 को फरि. राजेश साहु पिता माँगीलाल उम्र 45 साल निवासी ऐशबाग भोपाल की रिपोर्ट पर वाहन मो/सा हीरो होण्डा एमपी-04-जेएम-6694 चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना तलैया में अप क्रः-382/2021 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था.

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक लड़का जो मोटर साइकिल बिना नंबर के केवडे के बाग में बेचने की फिराक में खडा है, सूचना पर टीम द्वारा दबीश देकर घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा जिससे वाहन के दस्तावेज पूछने पर उपलब्ध नहीं कराया जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई जो सेन्ट्रल लाईबेरी से चोरी करना स्वीकार किया. थाना हाजा का मशरुका होने से अपराध सदर में बाज्पता शुमार की गई एवं बाल अपचारी बालक से पूछताछ पर एक अन्य वाहन दिः 13.06.2021 को दुर्गा चौक तलैया से चोरी करना बताया जो उपरोक्त वाहन सुल्तानिया अस्पताल की पार्किंग में खडा करना बताया जिसकी निशादेही पर मो/सा हीरो होण्डा एमपी/04/एमई-7605 को अप क्र 366/2021 धाराः 379 भादवि का मशरुका होने से जप्त किया गया। इस प्रकार से बाल अपचारी से निम्न वाहन जप्त किये गये जिसे न्यायालय में पेश किया गया।

1- अप क्र 366/2021 धारा 379 भादवि वाहन मो/सा क्र MP/04/ME-7605 कीमती-65,000 रुपये-/
2- अप क्र 382/2021 धाराः-379 भादवि वाहन मो/सा क्र MP/04/JM-6694 कीमती-60,000 रुपये

सरहानीय भूमिकाः- थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह, सउनि शैलेन्द्र, मिथलेश, प्रधान आरक्षक चंद्रप्रकाश, आररक्षक शैलेन्द्र,सुदीप, उमेश, नर्मदा, दीपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article