दावते इस्लामी हिंद ने भुसावल शहर में किया पौधारोपण | New India Times

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

दावते इस्लामी हिंद ने भुसावल शहर में किया पौधारोपण | New India Times

भुसावल शहर के विभिन्न इलाकों में सामाजिक व धार्मिक संस्था दावते इस्लामी हिंद अपनी शाखा फैजाने ग्लोबल रिलीफ फाउंडेशन के तहत पिछले साल की तरह इस साल भी 5 जुलाई से पूरे भारत में पौधारोपण का अभियान शुरू किया है. जिसमे “पोधा लगाना है और दरख़्त बनाना है” ये स्लोगन देकर अभियान चलाया गया. सोमवार को भुसावल शहर के कई सरकारी कार्यालय, प्रांत कार्यालय, तहसील ऑफिस, कोर्ट परिसर, खडका रोड, कब्रस्तान, ईदगाह, इत्यादि ठिकानों पर 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए. बाता दे की दावते इस्लामी ने ये संकल्प लिया है की कोराेना महामारी में ऑक्सीजन के संतुलन को बिगड़ते देख भारत देश भर में 1 कोटी 20 लाख वृक्ष लगवाना है. दावात की तरफ से भारत के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वह भी कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करे और उसे विशाल वृक्ष बनाएं. सोमवार को हुवे पौधरोपण के अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष शफी पहलवान, नगरसेवक उल्लास पगारे, समाजिक कार्यकर्ता सचिन चौधरी, इम्तियाज सेठ, पूर्व नगरसेवक साबिर शेख, पोलिस अधीक्षक एम.के खैरगे, मौलाना अब्दुल हकीम, पूर्व शिवसेना जिलाध्यक्ष कपड़े वकील, काजी वकील रंगरेज उपस्थित थे. इस अभियान को सफल बनाने में  इमरान सय्यद, अजहर कादरी, शोएब अत्तारी, जहांगीर शेख, आसिफ अत्तारी, युसुफ खान,  जुबेर अत्तारी ओर रफीक रोशन शेख और दीगर लोगों ने सहयोग किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article