वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देवरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दुखद निधन पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजली | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देवरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दुखद निधन पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजली | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण देवरी क्षेत्र में कई परिवारों के सदस्यों के दुखद निधन पर दुख प्रकट करते हुये देवरी विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृव्य में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया ने समस्त कांग्रेस जन के साथ रविवार की शाम 7 बजे नगरपालिका पुलिस चौकी पर बडी संख्या में एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाकर पुलिस चौकी स्थल से गांधी प्रतिमा बसस्टेंड तक एक पंथी में कैंडल मार्च निकालकर गांधी प्रतिमा पर मार्लापण कर सभी देवरी क्षेत्र के परिवारों के सदस्यों के दुखद निधन हुये लोगो को श्रद्धान्जली अर्पित की गई.

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देवरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दुखद निधन पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजली | New India Times

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि इस असीम वेदना को भूल पाना संभव नहीं है। इस आपदा ने देश, समाज एवं व्यक्तिशः सभी गहरा आघात पहुँचाया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। हम सभी को तड़पता छोड़ गये दिवंगत परिजनों एवं प्रियजनों का पुण्य स्मरण करते है एवं उनकी आत्मशांति की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.