किराएदार ने किया मकान मालिक की हत्या, बैंक से रिटायर थे मकान मालिक | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

किराएदार ने किया मकान मालिक की हत्या, बैंक से रिटायर थे मकान मालिक | New India Times

स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को उसी के युवा किराएदार ने मंगलवार की सुबह फावड़ा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। संदिग्ध हमलावर ने मृतक की बीवी को भी मारने की कोशिश की लेकिन शोरगुल करने के कारण आसपास के व्यक्तियों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

किराएदार ने किया मकान मालिक की हत्या, बैंक से रिटायर थे मकान मालिक | New India Times

भारतीय स्टेट बैंक कुसुंबा शाखा से दो महीने पहले ही रमेश हिलाल श्रीराव सेवानिवृत्त हुए थे। गत पांच माह से अधिक समय से उनके मकान में शिक्षक विश्वनाथ मेमाणे ने मकान किराए से लिया था। उनके दो पुत्र और पत्नी के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह रमेश राव मकान की छत पर नियमित तौर पर व्यायाम कर रहे थे। इसी बीच किराएदार के पुत्र अजिक्य मेमाणे ने अचानक पीछे से उनके सिर पर लोहे के फावड़े से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. टेरिस पर चीख पुकार की आवाज सुनाई देने पर श्रीराव की पत्नी ऊपर आयी तो आरोपी ने उस पर भी प्राणघातक हमला करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शोर मचाया जिसके चलते आसपास के लोगों ने मौके पर पहुँच कर संदिग्ध आरोपी अजिंक्य को धर दबोचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने वारदात का पंचनामा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हत्या होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. कुछ लोगों ने बताया कि यह गत 2 से 3 महीने से मकान का किराया अदा नहीं किया गया था जिसका तकादा मकान मालिक के द्वारा किया जा रहा था जिस कारण हत्या की गई है। वही दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि श्री राव को सेवानिवृत्ति की मोटी रकम मिली थी इसी रकम को लूटने के इरादे से अजिंक्य ने श्री राव पर हमला कर दिया लेकिन उनकी पत्नी के मौके पर पहुँचने के कारण संदिग्ध आरोपी का मंसूबा नाकामयाब हो गया जिसके चलते उसने श्री राम की पत्नी को भी मारने की कोशिश और उसका भांडा फोड़ हो गया. इस तरह की चर्चाएं नागरिकों में सर गर्म थी। सिटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

(

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article