जिलाधिकारी खीरी ने प्रशासनिक व हेल्थ महकमे के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, बनी रणनीति | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी खीरी ने प्रशासनिक व हेल्थ महकमे के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, बनी रणनीति | New India Times

जिलाधिकारी डॉ अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता व सीडीओ अरविंद सिंह की मौजूदगी में जिले के प्रशासनिक व हेल्थ महकमे के अफसरों से वर्चुअल बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि गत एक सप्ताह में सभी एमओआईसी ने वैक्सीनेशन को बढ़ाने में बेहतर प्रयास किए। जिससे ज़िले में टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन रहा। इस प्रदर्शन को बनाए रखते हुए और अधिक परफारमेंस दिखाएं। जिन ब्लॉकों ने अब तक क्लस्टर अप्रोच माइक्रो प्लान न भेजा हो, वह तत्काल भेजें, ताकि तदनुसार कार्रवाई की जा सके। जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोल्ड चैन को मेंटेन रखते हुए वैक्सीन का समय से फील्ड में डिस्पैच हो। सभी एसडीएम एमओआईसी व बीडीओ आपस में समन्वय रखते हुए सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों को वैक्सीनेशन कराकर आच्छादित करें।सीडीओ अरविंद सिंह ने निर्देश दिए कि एमओआईसी सहित अन्य चिकित्सक भी ओपीडी के उपरांत फील्ड में विजिट कर वैक्सीनेशन अभियान को ओर अधिक गति दें। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वह ग्राम्य निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय और सशक्त करें। वही सभी एमओआईसी डीपीएमयू की पूरी यूनिट को भी फील्ड में उतारे।डीएम ने सैंपलिग़, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सक्रिय कैस वाले ग्रामों की संख्या, ऑक्सीजन व मेडिकल किट की उपलब्धता, ब्लॉकवॉर आइसोलेशन सेंटर्स की संख्या, निगरानी समितियों की सक्रियता, मोबाइल टेस्टिंग टीम व वैक्सीनेशन अभियान में एमओआईसी वार प्रतिदिन की प्रगति, ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वर्चुअल बैठक में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बलबीर सिंह ने जिलेभर की सीएचसी वॉर वैक्सीनेशन की अद्यतन स्थिति बताइ। आज की बैठक में जो निर्देश मिले, उनका अनुपालन करके फील्ड में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाएं।वर्चुअल बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सभी एसीएमओ, एसडीएम, बीडीओ, डीपीआरओ, डीएसओ, सभी ईओ नगर निकाय एमओआईसी वर्चुअल जुड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article