पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (म.प्र.), NIT:

धार जिले के दसाई के पास मां जयन्ती माता मंदिर धाम में जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण मित्र अर्जुन हाड़ा द्वारा 5000 गिलोय लगाने का संकल्प लिया गया था उसका शुभारंभ मां जयंती धाम से विधिवत पूजन कर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय दीक्षित, ब्लॉक समन्वयक कमल मेडा कानवन से पर्यावरण मित्र नंदकिशोर प्रजापति दसई से, पर्यावरण मित्र रामकरण पटेल, ओपी टेलर साहब वह ब्लॉक के समस्त वालंटियर के सहयोग से अभियान प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम में जयंती धाम समिति के सदस्य रामकरण पटेल, सुरेश भूत, दशरथ पाटीदार व पत्रकार सरदार पाटीदार, मनीष चौधरी, महेश पाटीदार का अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सबसे विनम्र अपील की गई है कि इस कार्य में हमारा विशेष सहयोग करें।
