अलीराजपुर जिला कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने समस्त विभाग प्रमुखों को टीकाकरण महा अभियान के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिला कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने समस्त विभाग प्रमुखों को टीकाकरण महा अभियान के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में समस्त विभाग प्रमुखों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।

21 जून 2021 सोमवार से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण महा अभियान के तहत की जाने वाली तैयारियों और व्यवस्थाओं संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में टीकाकरण के महा अभियान में प्रत्येक स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य सम्पादन किया जाए।
टीकाकरण के महा अभियान में जिले के विभिन्न विभागों अधिकारी और सम्पूर्ण मैदानी अमला प्रभावी कार्य क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। टीकाकरण अभियान के तहत प्रति 2-2 घंटे की टीकाकरण की प्रगति की जानकारी विभाग के ब्लॉक, अनुभाग एवं जिला स्तर के कंट्रोल रूम द्वारा ली जाएगी। टीकाकरण के लिए मैदानी अमले को प्रति टीकाकरण सत्र हेतु पृथक-पृथक 10-10 व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए टीकाकृत कराएंगे। उन्होंने टीकाकरण सत्रों की मैदानी स्तर की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण करते हुए प्रगति की जानकारी से अवगत कराए जाने संबंधित दिषा निर्देष दिए। पूरे टीकाकरण अभियान की फील्ड स्तर पर माइक्रो स्तरीय मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने टीकाकरण महा अभियान के संबंध में पूरी प्लानिंग और कार्य क्रियान्वयन संबंधित जानकारी, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों संबंधित आवश्यक दिशा निर्देष दिए। बैठक में एसडीएमगण, समस्त विभाग प्रमुखगण, समस्त बीएमओ, बीईओ, बीआरसी, सीडीपीओ, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article