जरवल विकास खण्ड से प्रमुख पद हेतु पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णा देवी यादव सपा प्रत्याशी घोषित | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जरवल विकास खण्ड से प्रमुख पद हेतु पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णा देवी यादव सपा प्रत्याशी घोषित | New India Times

समाजवादी पार्टी ने जरवल विकास खण्ड में ब्लाक प्रमुख पद हेतु पूर्व में घोषित अपने प्रत्याशी में फेरबदल करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णा देवी यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, अब यही पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी होंगीं।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विकास खण्ड जरवल में प्रमुख पद के लिये पार्टी के पूर्व में घोषित प्रत्याशी विपेन्द्र प्रताप वर्मा के स्थान पर कृष्णा देवी यादव को पार्टी का प्रमुख पद के लिये प्रत्याशी घोषित किया है। कृष्णा देवी यादव पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव की पत्नी हैं और पूर्व में जरवल ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article