कोरेना से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक कर रहे कोरोना वालेन्टियर्स | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कोरेना से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक कर रहे कोरोना वालेन्टियर्स | New India Times

जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने तथा आमजन को कोरोना से बचाव और सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए जन अभियान परिषद के मैदानी अमला और वालेन्टीयर्स लगातार प्रयास कर रहे हैं।
वोलेंटियर मोहन कनेश एवं राकेश कनेश ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लोगों को समझाइश देकर जागरूक किया। उक्त वालेन्टीयर्स आमजन को कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करने तथा हाथों को बार-बार साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

By nit