कांग्रेसजन पहुंचे संकट मोचक हनुमान जी की शरण में, मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने व कोरोना से देशवासियों को सुरक्षित करने की प्रार्थना सभा आयोजित कर की प्रार्थना | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

कांग्रेसजन पहुंचे संकट मोचक हनुमान जी की शरण में, मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने व कोरोना से देशवासियों को सुरक्षित करने की प्रार्थना सभा आयोजित कर की प्रार्थना | New India Times

केन्द्र की मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने व कोरोना महामारी से देशवासियों को सुरक्षित करने कांग्रेसजनो ने संकट मोचक हनुमान जी की शरण में पहुंचकर  म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा कर केंद्र की मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने व  देशवासियों सहित कोरोना योद्धाओं को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने तथा देश से कोरोना महामारी का खात्मे के लिए भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश वासियों को कोरोना महामारी से उवारने में असफल साबित हुई है जिस तरीके में श्री रामचरित मानस में भगवान श्री लक्ष्मण जी को शक्ति लगने के बाद संजीवनी लाकर आप संकट मोचक बने उसी प्रकार आज कोरोना महामारी से देश व दुनिया को सुरक्षित करने पुनः संजीवनी रूपी आशिर्वाद से देश वासियों को सुरक्षित करें। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्षों के बाद आमजनता  ख़ुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं उन्हें इस सरकार को चुनने का पछतावा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर में मोदी सरकार ने देश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ ,पूरी सरकार पांच राज्यों के चुनाव में लगी रही और कोरोना की दूसरी लहर आने की  सूचना  होने के बाद भी सरकार ने कोई तैयारी नही की उसका खामयाजा देशवासियों को उठाना पड़ा है।श्री चौधरी ने कहा कि कोरोना के मेनेजमेंट को छोड़कर मोदी सरकार अपने ईमेज मेनेजमेंट और ब्रांडिग में लगी रही परिणाम स्वरूप देश में लाखों लोगों की जान इलाज-बेड-ऑक्सीजन-वेंटिलेटर-जीवन रक्षक दवाइयों व इंजेक्शन के अभाव के कारण गयी। सद्बुद्धि प्रार्थना सभा मे मुख्यरूप से म.प्र.कांग्रेस के सचिव राकेश राय, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष शरद राजा सेन, सेवादल नेता विजय साहू, युवा कांग्रेस  के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, अनिल कुर्मी, सुरेन्द्र करोसिया, सन्दीप चौधरी आदि मौजूद थे।

By nit