तहसील डुमरियागंज अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा का किया गया निरीक्षण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा का किया गया निरीक्षण | New India Times

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा का निरीक्षण किया गया। मौके पर अधीक्षक समुदायिक केंद्र बेवा उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय तीन बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई…
(१) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कंट्रोल रूम जिसमें 2 कर्मचारी 8-8 घंटे की ड्यूटी पर लगे हुए हैं जिसमें तीन रजिस्टरों में प्रथम रजिस्टर कोरोना मरीजों को प्रतिदिन दूरभाष से वार्ता कर हाल चाल पूछने के लिए बनाया गया ताकि उन्हें दवा की समस्या का सामना ना करना पड़े तथा दूसरा ररजिस्टर जो कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की केंद्रों से सूचना हेतु बनाया गया जो प्रतिदिन तो 2 घंटे में सूचनाएं ले रहा है। तीसरा रजिस्टर शिकायत रजिस्टर जिसमें लोगों के आने वाले शिकायतों को दर्ज कर उनका निस्तारण डॉक्टर टीम किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कंट्रोल रूम को ठीक ढंग से संचालित करें ।किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मरीज से संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं।
(2) समुदायिक केंद्र बेवा में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। इसमें बताया गया है कि प्रत्येक आशा को पांच पांच पैकेट राजस्व ग्राम वार दवाइयां दी गई हैं तथा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दवाओं की किट बनाकर रखी हुई। यदि कोई मरीज सीधा सम्पर्क करके जांच कराकर दवा ले सकता है, दवा की समस्या नहीं है।
(3 ) आशाओं की निगरानी के लिए एवं सहयोग देने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे जो आशा स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क में रहें। घर-घर सर्वे कर अपनी प्रगति को स्वास्थ्य केंद्रों को अवगत कराते रहें। जागरूक कर टीकारण हेतु प्रोत्साहित करें।
तहसील डुमरियागज में 68 कंटेनमेंट जोन है तथा 131 कोरोना पॉजिटिव मरीज है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article