आशीष ठाकुर के प्रयास से मिली ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और बिपाप मशीन, अतिशीर्घ डिजिटल एक्सरे मशीन भी मिलेगी, कोविड के खिलाफ लड़ाई में संसाधनों से लैस होगाजुन्नारदेव | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आशीष ठाकुर के प्रयास से मिली ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और बिपाप मशीन, अतिशीर्घ डिजिटल एक्सरे मशीन भी मिलेगी, कोविड के खिलाफ लड़ाई में संसाधनों से लैस होगाजुन्नारदेव | New India Times

विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर के विशेष प्रयासों से इस आदिवासी विधानसभा में कोविड के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन और सुविधायें बढ़ाने जा रहा है जिससे विधानसभा में कोविड के खिलाफ लड़ाई और मजबूती से लड़ी जा सकेगी। आशीष ठाकुर की मांग पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर सौरभ सुमन ने जुन्नारदेव कोविड केयर सेंटर के लिए 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन ओर 2 बिपाप मशीन प्रदान की है । जिस से कोविड केयर में इलाज करा रहे गंभीर मरीजों को इस का फायदा मिल सकेगा। श्री आशीष ठाकुर ने बताया कि उन्होंने जुन्नारदेव कोविड केयर में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर सौरभ सुमन और अखिल बंसल (आईएफएस) से बात कर इन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और बिपाप मशीन की मांग की थी जिसे जिला प्रशासन ने देने की सहमति दे दी है।

जल्द डिजिटल एक्सरे मशीन भी मिलेगी

विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर कोविड काल में जुन्नारदेव विधानसभा में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार जिला और राज्य प्रशासन से सतत संपर्क में हैं, इसी के चलते ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और बिपाप मशीनों की सौगात मिली है और जल्द ही इस आदिवासी विकास खण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव को डिजिटल एक्सरे मशीन भी मिलने वाली है जिस का सीधा लाभ विधानसभा के नागरिकों को मिलेगा और उन्हें सिटी स्कैन कराने जिले तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ज्ञात रहे श्री आशीष ठाकुर इस दूसरी कोरोना लहर के समय से लगातार सक्रिय रहकर कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई, बेड बढ़वाने ओर जीवन रक्षक दवाई और इंजेक्शन दिलाने में सक्रिय है। उन्होंने सबसे पहले अपनी ओर से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन भी कोविड केयर में दे चुके हैं।

डिजिटल एक्सरे मशीन लगने से सिटी स्कैन से मिलेगी मुक्ति

श्री आशीष ठाकुर के प्रयास से मिल रही डिजिटल एक्सरे मशीन के लगने से कोविड के मरीजों को सिटी स्कैन कराने से मुक्ति मिल जायेगी और सिटी स्कैन की जगह डिजिटल एक्सरे से ही इंफेक्शन की जानकारी मिल सकेगी। इस एक्सरे मशीन के लगने से कोविड के मरीजों की स्तिथि का आकलन में भी काफी मदद मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article