गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

मंगलवार सप्ताह की बंदी को लेकर प्रशासन की मंशा के खिलाफ कार्य करने वालों की कोई मदद नहीं की जाएगी। यह बात व्यापारी कल्याण समिति उ0प्र0 सरकर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्य शुभम अग्रहरी ने मीडिया की बातचीत में बताया कि शासन-प्रशासन इस महामारी में हमारी रक्षा हेतु ही कार्य कर रहा है जो नियम जिला स्तर पर बाजारों की साप्ताहिक बंदी हेतु बने हैं उन्हें सभी व्यपारियों को तत्परता से पालन करना चाहिये जो व्यपारी इस महामारी में भी इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं उन पर अगर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी तो ऐसी स्तिथि में दोषियों की कोई मदद नहीं की जाएगी और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकरियों को भी ये बात ध्यान में रख कर कार्यवाही करनी है कि किसी निर्दोष व्यक्ति पर अनावश्यक कार्यवाही न होने पाए. समिति के सदस्य शुभम अग्रहरी ने जनपद वासियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने व प्रशासनिक कार्यो में सहयोग की अपील की है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े व्यापारियों से सभी से हमारी यही अपील है कि सप्ताहिक बंदी का पालन करें. कई जगह से इस तरह की शिकायतें आती हैं कि कई बड़े दुकानदार दुकान खोल देते हैं और छोटे दुकानदार शिकायत करते हैं ऐसे हालात में प्रशासन द्वारा अगर कोई कार्यवाही की गई तो व्यापारी कल्याण समिति द्वारा कोई बचाव नहीं किया जाएगा।
