मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवसेना के इंदौर संभाग अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा (बुरहानपुर) ने बताया कि शिवसेना की मध्य प्रदेश राज्य इकाई के प्रमुख ठाडेश्वर महावर के विरूद्ध भाजपा सरकार ने षडयंत्र पूर्वक झूठी शिकायत पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरोध में शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर बुरहानपुर के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर इस गिरफ्तारी का विरोध किया।इस अवसर पर जिला प्रमुख अशोक कोली, विधानसभा प्रमुख नारायण चंदेल, तहसील प्रमुख देवीदास भवरे उपस्थिति रहे।
