10वीं और 12वीं के प्रवेश-पत्रों में 10 मई तक करा सकेंगे संशोधन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

10वीं और 12वीं के प्रवेश-पत्रों में 10 मई तक करा सकेंगे संशोधन | New India Times

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी वोकेशनल और अन्य परीक्षाओं के प्रवेश-पत्रों में अब विद्यार्थी 10 मई 2021 तक संशोधन करा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी। कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए प्रवेश-पत्र में संशोधन करने की अवधि में वृद्धि की गई है।

सभी संस्था प्राचार्य, परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर व पद मुद्रा अंकित कर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। प्रवेश-पत्रों में विषय अथवा माध्यम की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर वांछित त्रुटि सुधार कराई जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article