कोरोना संकट के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खीरों ब्लॉक क्षेत्र में प्रथम चरण का चुनाव प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था के साथ कराया सम्पन्न | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

कोरोना संकट के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खीरों ब्लॉक क्षेत्र में प्रथम चरण का चुनाव प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था के साथ कराया सम्पन्न | New India Times

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को हो रहा है, जो सुबह 7 बजे से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक चलेगा. यूपी के पहले दौर में 18 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। खीरों ब्लाक क्षेत्र में वोटिंग जारी है। मतदान स्थल पर बिना मास्क लगाए लोगों को आने की इजाजत नहीं है। हालांकि, बूथो पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देखने को मिला अभी तक शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम चरण का चुनाव प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराया। खीरों थानाक्षेत्र मे 58 ग्राम पंचायतो मे मतदाताओ ने लोकतंत्र का आनन्द लिया परन्तु बूथों पर प्रशासन की मौजूदगी मे सोशल डिस्टेंसिंग की खूब उड़ी धज्जियाँ वही मतदाताओं ने प्रचण्ड धूप से चलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस प्रशासन भी बूथों पर चुस्त दुरुस्त दिखा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article