आमजन तक अच्छी स्वास्थय सेवाएं पहुंचाना ही जीवन का लक्ष्य: डॉ रामकेश सिंह परमार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आमजन तक अच्छी स्वास्थय सेवाएं पहुंचाना ही जीवन का लक्ष्य: डॉ रामकेश सिंह परमार | New India Times

श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गोविंदपुरा निवारू लिंक रोड झोटवाड़ा जयपुर के तत्वधान में शिव नगर शेखावत मार्ग निवारू रोड झोटवाडा में विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श,जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिव नगर, नांगल, निवारू, व कालवाड रोड के आसपास के इलाके के लोगो ने बढ चढकर स्वास्थ्य का लाभ लिया। 250 से अधिक लोगो की निशुल्क जांच की गई इसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, शुगर, इसीजी एवं फेफड़ों की जांच की गई एवं उनको उचित दवा प्रदान की गई। शिविर में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ ममता जाखड एवं सीनियर फिजिशियन डायबिटीज़ थायरॉयड स्पेशलिस्ट डॉ रामकेश सिंह परमार एवं सहयोगी स्टाफ जीतू ऐचरा, सोहन लाल यादव,मुकेश यादव, अंकित ऐचरा, कमलेश ऐचरा, सोवरण चौधरी, ॠषि माथुर ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
आनन्द सिंह खेडी, भवानी सिंह मामडोदा, योगेन्द्र सिंह बीका, बंजरग सिंह भीराणा, अर्जुन सिंह बीका, शेतान सिंह बाज्यास, सुरेन्द्र सिंह बजावा, मनोज वैद का सहयोग रहा। हॉस्पिटल के CEO भीम सिंह बीका जी ने कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत मिलती है एवं स्वास्थ्य लाभ मिलता है। जागरूकता समाज के अन्दर बदलाव का एक अच्छा माध्यम है एवं मानव सेवा सर्वोपरि है. श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित है। अच्छा उचित सरल सुगम इलाज आमजन तक पहुंचाना ही श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.