मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आह्वान पर सभी धर्म गुरुवों ने ली कोरोना संक्रमण से एक जुट होकर लड़ने की शपथ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आह्वान पर सभी धर्म गुरुवों ने ली कोरोना संक्रमण से एक जुट होकर लड़ने की शपथ | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आह्वान पर सभी धर्म गुरुवों ने “स्वास्थ्य आग्रह” कार्यक्रम में शामिल हो कर कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए एक जुट होकर कार्य करने की शपथ ली. इस कार्यक्रम में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून भी शामिल हुऐ। उन्होंने ने इस कोरोना कहर के मुकाबले में एक जुटता से कार्य करने का मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया। हाजी हारून ने कहा कि हमारे शहर और देश की सुरक्षा के लिए हर नागरिक का फर्ज है कि वह अपना अहम किरदार निभाए, आम जन की जागरूकता और प्रयासों से ही इस महामारी से बचा जा सकता है. मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंस का पालन करें जो हमारी और हमारे अपनों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. हाजी हारून ने कहा कि जमीअत उलमा की टीम पूर्व लॉक डाउन में भी दिन रात अपनी सेवा दी है और अभी भी शासन प्रशासन के साथ खड़ी है. जमीअत उल्मा की टीम द्वारा मास्क वितरण एवं कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसको और तेज़ी के साथ ज़मीनी स्तर से किया जाएगा. हम और हमारी टीम शहर एवं देश की सुरक्षा के लिए हमेशा साथ खड़े हैं और इंशाल्लाह हमारे एक जुट प्रयासों से जल्द हमारे शहर और मुल्क़ से इस महामारी से हम निजात पाएंगे. जमीअत की टीम अभी तक 70 हज़ार मास्क निःशुल्क वितरण कर चुकी है और आगे भी ये प्रयास जारी रहेंगे और ज़िला प्रशासन का हर तरह से सहयोग किया जाएगा.

कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद हारून अध्यक्ष जमीअत उलमा मध्यप्रदेश, बोहरा जमात से आमिल शेख ताहिर अली, बौद्ध धर्म शाक्य पुत्र भंते सागर जी, ईसाई धर्म आर्च बिष्प फादर लियोकार्नियर, ज्ञानी दिलप सिंह सिख समाज, शहर क़ाज़ी मुश्ताक अली नदवी साहब ने भी अपने विचार रखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.