राजस्थान और उत्तर प्रदेश बॉर्डर केंथरी पर नाकाबंदी के दौरान चली गोली, आरएसी का जवान हुआ घायल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान और उत्तर प्रदेश बॉर्डर केंथरी पर नाकाबंदी के दौरान चली गोली, आरएसी का जवान हुआ घायल | New India Times

गुरुवार को सुबह करीब 4:00 बजे धौलपुर से अवैध चंबल बजरी के ट्रैक्टर भरकर सैंपऊ रोड पर केंथरी बॉर्डर पर लगे नाके से गुजर रहे थे तभी बॉर्डर पर तैनात जाब्ता ने ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की तो बजरी दोहन करने वालों ने नाकाबंदी कर रहे जवानों पर फायरिंग कर दी जिसमें गोली लगने से एक आर ए सी का जवान भोली राम घायल हो गया. भोली राम के जांघ में गोली लगी और बजरी दोहन करता वहां से भाग निकले. घटना की सूचना पर सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, नाकाबंदी कर रहे जवानों ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी और घायल जवान को धौलपुर मंगल सिंह सामान चिकित्सालय में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी केसर सिंह शेखावत डॉक्टर मंगल सिंह चिकित्सालय पहुंचे और जवान की सेहत की जानकारी लेते हुए जवान का इलाज चालू करवाया. घायल भोलाराम का धौलपुर चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और घटनास्थल पर पुलिस टीम भेजकर ट्रैक्टर वालों की तलाश की जा रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article