नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने जिला कलेक्टर और नगर वासियों को दी होली की शुभकामनाएं | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने जिला कलेक्टर और नगर वासियों को दी होली की शुभकामनाएं | New India Times

धौलपुर नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते कहा कि होली पर्व को बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से बनाये, रंगों से बचें तथा गुलाल अबीर से होली खेलें। इससे पूर्व सभापति के निवास पर लोग पहुंचे जहां उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात सभापति सिंह कलेक्टर निवास पहुंची जहां उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी।
होली पर्व के मौके पर नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने शुभकामनाएं देते कहा कि होली भारतीय पर्वों में आनंदोल्लास का पर्व है और इस पर्व पर शत्रुता मित्रता में बदल जाती है। होली के रंग हर्ष, उल्लास, स्नेह का प्रतीक है। होली हंसी और खुशी का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि एक पौराणिक कथा यह है कि प्रहलाद के पिता ने तंग आकर अपनी बहन होलिका से सहायता मांगी। होलिका को आग में न जलने के वरदान था इसीलिए होलिका प्रहलाद को लेकर चिता में जा बैठी परन्तु विष्णु भगवान की कृपा से प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलिका जल कर भस्म हो गई। यह कथा इस बात का संकेत करती है कि बुराई पर अच्छाई की जीत अवश्य होती है।
इस मौके पर लोग उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात सभापति खुशबू सिंह कलेक्टर निवास पहुंची जहां उन्होंने कलेक्टर आर के जायसवाल की पत्नी एवं उपखंड अधिकारी भारती भारद्वाज को गुलाल लगाया होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला कलेक्टर आर के जायसवाल, सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.