देवास जिला के कन्नौद में मजदूरों के बजाये J.C.B से सड़क निर्माण कार्य करने से मजदूर हो रहे हैं बेरोजगार | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​देवास जिला के कन्नौद में मजदूरों के बजाये J.C.B से सड़क निर्माण कार्य करने से मजदूर हो रहे हैं बेरोजगार | New India Times

देवास जिला के कन्नौद तहसील के ग्राम किलोदा पी में किलोदा से दावतपुरा मार्ग पर ग्राम सुदूर सड़क योजना के तहत कार्य हो रहा है। मार्ग निर्माण कार्य मे J.C.B चलाई जा रही है एवं मजदूरों से कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे जॉब करी मजदूर रोजगार से वंचित हो रहे हैं। मजदूरों को मजदूरी के अवभ में ग्राम छोड़ने पर मजबूर होना पड रहा है। निर्माण कार्य में किसानों की बिना अनुमति से उनके खेतों की मेड़ बंदी के ऊपर से कार्य किया जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर करीब 5 से 6 फुट की नालियां खोद कर उससे निकलने वाली काली मिट्टी मार्ग पर डाली जा रही है। मार्ग निर्माण में काली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। काली मिट्टी का प्रबंधन नहीं है। इस सम्बद्ध में किसानों ने जनपद पंचायत C.E.O को प्रत्र द्वारा अवगत कराया लेकिन C.E.O ने किसानों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।

  •    किसने क्या कहा:-

(1) उक्त कार्य को J.C.B से करने का आदेश लिखित में आ गया है जो मेरे पास नहीं है, वह आदेश C.E.O के पास है (मांगीलाल बिजवा सचिव,ग्राम पंचायत किलोदा पी)

(2) मेरे द्वारा J.C.B.से कार्य करने के आदेश नही दिया गया उक्त कार्य की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी : (शचि जैन CEO जनपद पंचायत कन्नौद)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article