मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: जब दूर खड़ी महिला ने कहा मुझे मामा से मिलना है और मुख्यमंत्री ने सुन ली वेदना भरी आवाज़ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: जब दूर खड़ी महिला ने कहा मुझे मामा से मिलना है और मुख्यमंत्री ने सुन ली वेदना भरी आवाज़ | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आम जनता के लिए सदैव संवेदनशील रहते हैं। कल धार जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान उन्हें बीच में एक महिला की वेदना भरी आवाज़ सुनाई दी कि मुझे मामा से मिलना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पहले तो मीडिया से चर्चा पूरी की और फिर कहा कि अभी कोई बहन मुझसे मिलना चाह रही थी, मैं उसके पास जाऊँगा। ऐसा कहते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान बैरिकेडिंग के पास जाकर महिला को तलाशा लेकिन भीड़ के कारण वह महिला वहाँ पर नहीं मिली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर धार श्री आलोक सिंह को बुलाकर कहा कि वे उस बहन को बुलाकर लाएं, मैं उसकी बात सुनना चाहता हूँ। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रयास करके ग्राम लुन्हेरा से आई ममता निनामा को बुलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला के आने तक इंतज़ार किया और उसकी समस्या धैर्य पूर्वक सुनी। ममता निनामा ने बताया कि ग्राम की सहकारी समिति में सेल्समैन की भर्ती में उसने भी आवेदन किया था लेकिन चयन किसी दूसरी पंचायत वाले का हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ममता निनामा को ढांढ़स बँधाया और कलेक्टर धार से इस प्रकरण में जाँच करते हुए विधि सम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए। बाद में ममता ने संतोष जताते हुए कहा कि इतनी भीड़ में लग रहा था कि वह अपनी बात नहीं रख पाएगी लेकिन मामा शिवराज की सहृदयता से वे उनके समक्ष अपनी बात कह सकी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article